मंगल कलश यात्रा में भाग लेती महिलाएं।
हिसार जिले के हांसी में वीरवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लेते हुए अपने सिर पर कलश धारण किया। श्री सालासर मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में 1100 कलश का लक्ष्य रखा गया था। दरअसल श्री सालासर मंदिर के 14 श्री बालाजी
।
राम नाम की मेहंदी का कार्यक्रम
8 अप्रैल को अखंड ज्योत प्रज्वलन और 9 अप्रैल के दिन राम नाम की मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया था। इसी कड़ी में 10 अप्रैल वीरवार को कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर के प्रधान ने बताया कि 5 दिन तक चलने वाली इस कार्यक्रम में संजय मित्तल, अंजलि द्विवेदी, मनोज शर्मा पागल, दीपक लक्खा सहित विश्व प्रसिद्ध कलाकार हिस्सा लेंगे। वहीं शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शहर वासियों में भी पूरा उत्साह
कार्यक्रम के मद्दे नजर शहर के मुख्य मार्गो को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। यह उत्सव श्री श्याम बाबा मंदिर के नजदीक स्थित पीएसटी स्कूल के प्रांगण में मनाया जा रहा है। प्रधान संदीप ने बताया कि इस उत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। और शहर वासियों में भी पूरा उत्साह है। श्री सालासर मंदिर की आस्था दूर-दूर तक फैली हुई है। जन्मोत्सव में हरियाणा ही नहीं अपितु पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी भक्तजन हिस्सा लेते हैं।














