हांसी में महिलाओं और स्टूडेंट को जागरूक करती पुलिस।
हिसार जिले के हांसी में जिला पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षित महसूस करवाने को लेकर अभियान चलाया। सेफ सिटी कैंपेन के तहत पुलिस अधीक्षक हांसी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार हांसी पुलिस द्वारा महिलाओं को अपराधों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक त
।
अपराध के प्रति सजग रहने की अपील
महिला पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के अनेक स्थानों पर लड़कियों, महिलाओं को महिला विरुद्ध अपराध के प्रति सजग रहने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा की गई किसी भी प्रकार की अभद्र हरकत का डटकर मुकाबला करने के संबंध में जागरूक किया।

महिलाओं को जागरूक करती पुलिस।
स्टूडेंट और महिलाओं से की मुलाकात
महिला पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा आज हांसी के शहरी एरिया, कॉलेज पार्क, शिक्षण संस्थान पर छात्राओं व महिलाओं से मुलाकात की गई। महिला पुलिस टीमों ने बस स्टैंड, रोडवेज बसों आदि में महिलाओ और लड़कियों पर फब्तियां कसने, छेड़छाड़ और बदतमीजी जैसी हरकतें करने वालो के खिलाफ सर्च अभियान भी चलाया।
112 इंडिया ऐप डाउनलोड करवाए
हांसी जिला पुलिस की महिला पुलिस की विशेष टीमों द्वारा उनके फोन में 112 इंडिया ऐप डाउनलोड करवाए गए। जिससे वे जरूरत के समय पुलिस सहायता ले सकती है। किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर डायल 112 पर कॉल करे। पुलिस आपकी सहायता के लिए तुरंत पहुंचेगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह के अभियान से महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।












