![]()
नशे के असल सप्लायर सहित पुलिस, जुआ खेलने वालों के फोटो उपलब्ध नहीं होते।
हिसार जिले के हांसी में जिला पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जुआ व सट्टा के खिलाफ चलाया जा रहे विशेष अभियान के दौरान स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस ने ताश के पत्तों द्वारा जुआ खेलते हुए 4 व्यक्तियों को गि
।
न्यू ऑटो मार्केट में खेलते हुए दबोचे
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार स्पेशल स्टाफ हांसी पुलिस को गुप्त सुचना मिली की कुछ व्यक्ति न्यू ऑटो मार्केट हांसी में जुआ खेल रहे है। हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हांसी के अशोक, मनीष और गुराना के नरेश व बड़सी के राजकुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 हजार 300 रुपए भी बरामद किए हैं।
कुछ दिन पहले ही सुल्फा सप्लाई किया था
वहीं दूसरे मामले में नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल हांसी पुलिस ने 485 ग्राम सुल्फा के असल सप्लायर प्रवीन पुत्र निहाल के दौलतपुर रोड बरवाला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुछ दिन पहले टिंकू पुत्र राजकुमार के मिर्चपुर व संदीप पुत्र जोगीराम के कापड़ो जिला हिसार को 485 ग्राम सुल्फा सप्लाई किया था। एंटी नारकोटिक्स सैल हांसी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ नारनौंद थाना में मामला भी दर्ज किया गया था। आरोपी को कल पेश कोर्ट किया जाएगा।












