Hisar, Hansi Police Advisory, Social Media, Video Call | Blackmail Cyber Fraud | हांसी पुलिस द्वारा जारी साइबर ठगी से बचने की एडवाइजरी: फर्जी प्रोफाइल से युवकों को फंसा रहे, फिर वीडियो कॉल से ब्लैकमेलिंग – Hansi News

पुलिस अधीक्षक हांसी हेमेंद्र कुमार मीणा।

हिसार के हांसी में पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ठग रहे हैं। ये अपराधी वॉट्सऐप और फेसबुक पर

साइबर अपराधी फेसबुक, इंस्टाग्राम और ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। वे विभिन्न लड़कियों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर अलग-अलग नामों से प्रोफाइल बनाते हैं। युवकों से दोस्ती करने के बाद रात में वीडियो कॉल करते हैं। कॉल के दौरान स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेते हैं और पहले से तैयार की गई अश्लील वीडियो को बैकग्राउंड में चला देते हैं।

ब्लैकमेलिंग के लिए रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह पूरा नाटक एक साजिश है। वीडियो कॉल के दौरान साइबर अपराधी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर लेते हैं और फिर इसका इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए करते हैं। वे पीड़ित को धमकी देते हैं कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो को उनके फेसबुक फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को भेज देंगे।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी

पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अनजान लोगों से वीडियो कॉल न करें और न ही किसी अजनबी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करें। साइबर अपराधियों का यह नया तरीका युवाओं को विशेष रूप से निशाना बना रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें।

शिकायत के लिए नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल ठगी का शिकार होने पर पीड़ित तुरंत पुलिस की साइबर डेस्क या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह साइबर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी और पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।