Hisar-Hansi-operation-muskan-rescues-11-child-laborers-missing-children-update | हांसी में ढाबों और दुकानों से 11 बच्चे करवाए मुक्त: सूचना पर पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मुस्कान, एक लापता को भी बचाया – Hansi News

हांसी में ऑपरेशन मुस्कान के तहत बच्चों को मुक्त करवाती पुलिस।

हिसार जिले के हांसी जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ढाबों, दुकानों और ईंट भट्टों पर काम करने वाले 11 बच्चों को मुक्त करवाया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाकर इन बच्चों को छुड़वाया है। यह बच्चे छोटी उम्

सामान्य अस्पताल में करवाई जांच

वहीं छुड़ाए गए बच्चों को हांसी के सामान्य अस्पताल में जांच के लिए लाया गया। टीम के इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र बूरा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत कई बच्चों की जिंदगी बदल गई है। 1 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान में अभी तक 11 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया जा चुका है।

बच्चों को अस्पताल ले जाती टीम।

बच्चों को अस्पताल ले जाती टीम।

एक माता-पिता से बिछड़ा हुआ था

ऑपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य लापता और बाल मजदूरी में फंसे बच्चों को सुरक्षित स्थान दिलवाना और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। पुलिस की रेस्क्यू टीम ने तीन बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया। जिनमें से एक बच्चा काफी दिन से अपने माता-पिता से बिछड़ हुआ था। सुरेंद्र बूरा ने बताया कि जिन बच्चों को उनके माता-पिता लेने आ जाते हैं उनको भेज दिया जाता है। बाकी को CWC के आदेश अनुसार अनाथ आश्रम में भेज दिया जाता है।

सुरेंद्र बूरा ने बताया कि अभी तक पांच बच्चों को भीख मांगने वाले और पांच बच्चों को बाल मजदूरी और लापता हुए एक बच्चे को बाल मजदूरी से मुक्त करवाया गया है।