Hisar, Hansi Naib Tehsildar, Samadhan Camp, Public Problems |  Mini Secretariat | हांसी में नायब तहसीलदार ने सुनी जनता की समस्याएं: अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश, हर सोमवार-गुरुवार को लगेगा शिविर – Hansi News

समाधान शिविर में जन समस्याओं को सुनते नायब तहसीलदार दयाचंद।

हिसार के हांसी लघु सचिवालय में लगने वाला समाधान शिविर में लोग समस्याएं लेकर आ रहे हैं। सोमवार को हांसी के संयुक्त कार्यालय परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता नायब तहसीलदार दयाचंद ने की।

नायब तहसीलदार ने मौके पर उपस्थित रहकर नागरिकों की विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता और त्वरित गति से किया जाए।

हर सोमवार और गुरुवार को लगेगा समाधान शिविर

नायब तहसीलदार दयाचंद ने बताया कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। इसी दिशा में पहल करते हुए अब संयुक्त कार्यालय परिसर में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को नियमित रूप से समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से नागरिक हर प्रकार की समस्याओं को सीधे संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।

कार्यालय परिसर में बुजुर्ग की समस्या सुनते हुए नायब तहसीलदार दयाचंद।

कार्यालय परिसर में बुजुर्ग की समस्या सुनते हुए नायब तहसीलदार दयाचंद।

नागरिकों को समाधान उपलब्ध कराना उद्देश्य

समाधान शिविरों के आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को सुविधाजनक और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान शिविरों में लोगों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई और विभिन्न प्रकार की समस्याएं प्रस्तुत कीं।