![]()
हिसार जिले के हांसी की कृष्णा कॉलोनी में एक झगड़े का मामला सामने आया है। जिसमें दुकान के बाहर बैठे युवक पर चार-पांच लड़कों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। वहीं मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुर
।
जींद चौक पर टहलने निकला था
जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी के संजय गांधी ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। शुक्रवार शाम को वह घर से खाना खाकर बाहर जींद चौक पर टहलने निकला था। फिर वह राजू परांठे वाले की दुकान पर बैठ हुआ था। संजय ने बताया कि तभी चार पांच लड़के वहां आए और अचानक से उस पर हमला कर दिया। संजय का आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी डंडे थे। अचानक हमले से संजय चिल्लाने लगा, तो आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया।
हमलावर लड़के लाठी डंडों को वहीं पर छोड़ कर भाग गए।
दो दिन पहले सिसाय के युवक से हाथापाई
घटना की सूचना पाकर संजय के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और संजय को हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। संजय ने बताया कि उसकी दो दिन पहले ही सिसाय के रहने वाले युवक अक्षय से हाथापाई हो गई थी। जींद चौक पर हुई मारपीट के समय भी वह युवक वहां भी मौजूद था। संजय का आरोप है कि हमले के पीछे भी अक्षय का ही हाथ हो सकता है।
संजय ने कहा कि हमलावर उसे जान से मारने की भी धमकी दे कर गए है। पुलिस ने संजय की शिकायत पर धारा 190, 191(2), 115(2), 126(2), 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।












