Hisar-hansi-grain-market-cm-flying-squad-raid-weighing-inspection-update | हांसी की मंडी में सीएम फ्लाइंग की रेड: किसानों की गेहूं खरीद में धांधली की शिकायत, नापतोल प्रक्रिया की जांच – Hansi News

हांसी अनाज मंडी में रेड के दौरान जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम।

हिसार जिले के हांसी की अनाज मंडी में शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने अचानक छापा मार कार्रवाई की। टीम ने मंडी में अनाज की खरीद-बिक्री के दौरान अपनाई जा रही नापतोल प्रक्रिया की गहनता से जांच की। जिससे आढ़तियों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। शिकायत म

किसानों से भी पूछताछ

इस पर कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंडी में पहुंचकर कई दुकानों और तौल केंद्रों का निरीक्षण किया। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में फूड एंड सप्लाई विभाग, वेट और मेजरमेंट विभाग और सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा यह छापेमारी की गई थी। जांच के दौरान टीम ने तोल मशीनों की जांच की और किसानों से भी पूछताछ की। कुछ स्थानों पर वजन में कुछ अंतर सामने आया।

मंडी में किसानों से पूछताछ करती टीम।

मंडी में किसानों से पूछताछ करती टीम।

दुकानदार बोले-गेहूं आने पर गीला होता है

दुकानदारों ने बताया कि जिस वक्त गेहूं खरीदा जाता है, उस समय गीला होता है, जो सूखने पर कुछ ग्राम का अंतर आना स्वाभाविक है। वेट और मेजरमेंट विभाग के इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि मीडिया में कुछ खबरें चल।रही थी कि किसी मंडी में किसानों से ज्यादा गेहूं लिया जा रहा है। इसी कार्रवाई के तहत मुख्यमंत्री ने टीमें बनाई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि सरकार की तरफ से 50 किलो 600 ग्राम का वजन निर्धारित किया गया है।

हांसी की अनाज मंडी में की गई जांच में लगभग सभी दुकानों पर यही वजन पाया गया है।