Hisar Hansi Clashes Between Two Parties 6 Injured News Update | हांसी में दो पक्षों के बीच मारपीट: नेत्रहीन बुजुर्ग दंपती समेत 6 लोग घायल, मकान निर्माण को लेकर हुआ था विवाद – Hansi News

पीड़िता मीरा देवी जानकारी देती हुई।

हरियाणा के हिसार जिले के हांसी की रेगर बस्ती में शुक्रवार सुबह मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। घटना नेत्रहीन बुजुर्ग लीलू राम और उनके पड़ोसी राजकुमार के बीच हुई। राजकुमार अपने मकान का नि

लीलू राम और उनकी पत्नी मीरा देवी ने राजकुमार को अपनी खिड़की के पास ईंटें न रखने की बात कही। उनका कहना था कि इससे उड़ने वाली धूल से उन्हें परेशानी हो रही है। लीलू राम के बेटे वीरेंद्र के अनुसार, इसी बात को लेकर राजकुमार ने बुजुर्ग दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में लीलू राम के सिर पर और मीरा देवी के हाथ व पीठ पर चोटें आईं।

वहीं राजकुमार का कहना है कि दोनों घरों के बीच की दीवार में गैप आ रहा था। उन्होंने दीवार की मरम्मत का आश्वासन भी दिया था। लेकिन लीलू राम और उनके परिवार ने राजकुमार के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में राजकुमार के पक्ष के तीन लोग घायल हुए। सभी घायलों का इलाज हांसी के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।