Hisar-farmers-protest-against-punjab-police-action-burn-cm-mann-effigy-update | हिसार में सीएम मान का फूंका पुतला: पंजाब पुलिस की कार्रवाई से भड़के किसान, बोले-शांतिपूर्ण धरने पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं – Hisar News

खनौरी-सिंधु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ आज हिसार में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आजाद नगर में प्रदर्शन के दौरान किसान नेता बल

एमएसपी गारंटी कानून मुख्य मांग

किसानों का कहना है कि पिछले 13 महीनों से वे धरने पर बैठे हैं। उनका मकसद दिल्ली जाकर अपनी मांगें रखना था, लेकिन पंजाब और हरियाणा सरकारों ने बॉर्डर बंद कर उन्हें यहीं धरना देने को मजबूर किया। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के किसान शामिल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग एमएसपी गारंटी कानून है।

बातचीत के लिए भी तैयार नहीं सरकार

किसानों का आरोप है कि केंद्र सरकार न केवल उनकी मांगें पूरी करने से इनकार कर रही है, बल्कि इस विषय पर बातचीत के लिए भी तैयार नहीं है। किसानों ने बताया कि प्रदेश के किस लंबित मांगों को लेकर संघर्षरत है, किसान संयुक्त मोर्चा जो भी आदेश करेगा, उसको लेकर प्रदेश के किस पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश व केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए।