Hisar-cm-flying-squad-food-supply-department-navratri-inspection-samples-update | हिसार में सीएम फ्लाइंग और खाद्य विभाग की रेड: कई दुकानों से कुटू-सामक के लिए सैंपल, लैब रिपोर्ट पर कार्रवाई – Hisar News

हिसार के बाजारों में दुकानों से सैंपल लेती सीएम फ्लाइंग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम।

हरियाणा के हिसार जिले में सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने नवरात्रों के चलते भगत सिंह चौक और आर्य बाजार में खाद्य पदार्थों को लेकर दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और जांच के लिए लैब में भेज दिया। टीम के

इन जगहों से टीम ने लिए सैंपल

जानकारी के अनुसार भगत सिंह चौक पर अशोक किरयाणा स्टोर पर 100 किलों कूटू का आटा और 500 किलों सामक मिला। जिसके 4-4 सैंपल भरे गए। वही आर्य बाजार स्थित गुरू नामक किरयाणा स्टोर पर सामक और सिंघाड़े के आटा के सैंपल भरे। इसके बाद टीम ने स्वास्तिक ट्रेडिंग कंपनी दुकान में 12 किलो सामक मिला। जिसके 4 सैंपल लिए गए। कसाबा मोहल्ला में भगवानदास एंड ब्रदर की दुकान में 20 किलों कुटू का आटा मिला, जिसके सैंपल भरे।

लैब रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई

खाद्य आपूर्ति विभाग के डा. पवन चहल ने बताया कि नवरात्रों के त्योहार के चलते निरीक्षण किया। इन ​दुकानों से लिए सैंपल की जांच के लिए लैब में भेज दिए। लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग टीम में सब इंस्पेक्टर सुनैना, एएसआई सुरेंद्र, एससी जीतेंद्र और खाद्य आपूर्ति विभाग से डॉ. पवन चहल मौजूद रहे। सीएम फ्लाइंग अधिकारी ने बताया कि आगामी समय में भी समय समय पर टीम औचक निरीक्षण करती रहेगी।