बालसमंद में आंधी से गिरे पेड़ और बिजली का खंभा।
हिसार जिले के बालसमंद में शुक्रवार दोपहर बाद बालसमंद क्षेत्र में आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बिजली निगम के 33 केवी लाइन के 40 से अधिक खंभे गिर गए हैं। बिजली निगम बालसमंद के एसडीओ ने बताया कि स्टाफ और संसाधनों की कमी के कारण रात में मर
।
सरकारी नंबर से उपभोक्ताओं को भेजा संदेश
निगम की ओर से सरकारी नंबर से उपभोक्ताओं को संदेश भेजा गया है कि वे बिजली के बारे में कॉल न करें। इस बीच बालसमंद अनाज मंडी में भी नुकसान हुआ है। मंडी में शेड की सुविधा न होने और उठान न होने के कारण हजारों क्विंटल सरसों बारिश में भीग गई है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आंधी से गिरा बिजली का खंभा।
ट्रैक्टर और ठेकेदारों की व्यवस्था
बिजली निगम ने ट्रैक्टर और ठेकेदारों की व्यवस्था की है। संसाधन जुटाने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कोशिश की जा रही है कि शनिवार शाम तक क्षेत्र में बिजली सप्लाई सामान्य हो जाए। जिसको लेकर निगम अधिकारियों की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए है।












