हिसार के अस्पताल में मौजूद परिजन।
हिसार जिले में बालसमंद नहर से 44 वर्षीय गुलशन उर्फ राजू का शव बरामद हुआ है। मृतक नेताजी कॉलोनी का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार गुलशन 18 मार्च को घर से निकला था। उन्होंने 12 क्वार्टर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार का आरोप है कि ए
।
परिजनों का अस्पताल में हंगामा
उनका कहना है कि धर्मेंद्र गुलशन को अपने साथ ले गया था, लेकिन पुलिस ने धर्मेंद्र से भी गंभीरता से पूछताछ नहीं की। शनिवार दोपहर 1 बजे परिजनों ने नागरिक अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल में मौजूद मृतक की पत्नी व अन्य महिलाएं।
शिकायत पर एसआई ने की कार्रवाई
परिवार वालों का आरोप है कि गुमशुदगी की शिकायत 12 क्वार्टर चौकी में दी गई थी। इसके बावजूद SI विनोद कुमार ने कोई कार्यवाही नहीं की। वही गुलशन को साथ लेकर गए धर्मेंद्र से भी सख्ती से पूछताछ नहीं की गई। परिवार वालों ने हत्या का शक जताया है। जिसके चलते शनिवार को दोपहर 1 बजे नागरिक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। मृतक गुलशन 18 मार्च को घर से निकला था।
दोपहर के समय घर से निकला था
मृतक के भाई नरेश कुमार ने बताया कि मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। अब नेट कॉलोनी में रह रहे हैं, उसका भाई करीब 3 सालों से हिसार में रह रहा है। ऑटो मार्केट में इसका भाई गुलशन काम करता था। 18 मार्च को नेता कॉलोनी के रहने वाले धर्मेंद्र के साथ दोपहर के समय घर से निकला था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। मृतक के भाई ने बताया कि देर शाम तक धर्मेंद्र घर नहीं आया इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
पड़ोसी ने घर पर खड़ी की बाइक
पुलिस ने 19 मार्च को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। गुलशन की पत्नी नेम स्नेह लता ने बताया कि पडोसी धर्मेंद्र गुलशन की बाइक घर पर खड़ा करके चला गया। जब गुलशन के बारे में पूछा गया, तो कुछ नहीं बताया था कि वह ऑटो मार्केट में गया हुआ है। वह शाम तक वापस नहीं आया। महिला ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र उनके पति गुलशन को लेकर गया था, लेकिन 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने धर्मेंद्र सख्ती से पूछताछ नहीं की।
पड़ोसी नहर पर साथ में नहाने गया था
जानकारी के अनुसार गुलशन पड़ोसी धर्मेंद्र के साथ नहाने के लिए रायपुर नहर गया था। 2 दिन तलाश करने पर गुलशन के कपड़े नहीं मिले, लेकिन बीते दिन गुलशन के फटे हुए कपड़े मिले हैं। वही गुलशन को तैरना आता था। गुलशन की डूबने से मौत नहीं हो सकती है। परिवार वालों ने बताया कि गुलशन की बॉडी पर चोट के निशान है। वही डेड बॉडी गली हुई हालत में नहीं मिली है।











