अग्रोहा में गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर दौरा करते प्रशासनिक अधिकारी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 31 मार्च सोमवार को हरियाणा के हिसार जिले के अग्रोहा का दौरा करेंगे। इस दौरान अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उस दिन मेडिकल कॉलेज के संस्थापक और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जिंदल की पुण्य ति
।
अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने मंडलायुक्त ए.श्रीनिवास, एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण, अतिरिक्त उपायुक्त सी जया श्रद्घा और पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने स्थल का दौरा किया। मंडलायुक्त ने गृह मंत्री के रूट प्लान और ठहरने की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। एडीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास द्वारों का निरीक्षण किया। सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम को लेकर आपस में विचार विमर्श करते अधिकारी।
व्यवस्थाओं के लिए विस्तृत योजना बनाई
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हैं। सभी व्यवस्थाओं के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के भी शामिल होने की संभावना है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को गृह मंत्री से नई सौगात मिलने की उम्मीद है। कॉलेज प्रशासन लंबे समय से यहां कैंसर अस्पताल की स्थापना के लिए प्रयासरत है।












