Hindi English Punjabi

Hisar-agroha-dham-north-india-tallest-8-feet-high-lakshmi-statue-update | अग्रोहा में विराजमान मां लक्ष्मी की 8 फीट ऊंची मूर्ति: 21 किलो सोने का मुकुट, 300 किलो चांदी से सजा मंदिर – Agroha News

6

अग्रोहा धाम में सजी मां लक्ष्मी की मूर्ति।

हरियाणा के हिसार जिले स्थित अग्रोहा धाम में उत्तर भारत की सबसे ऊंची मां लक्ष्मी की प्रतिमा विराजमान है। जयपुर के कारीगरों द्वारा निर्मित यह मूर्ति सवा 8 फीट ऊंची है। मूर्ति का शिलान्यास 23 अक्टूबर 1983 को किया गया था। मां लक्ष्मी की प्रतिमा कमल पुष्प

दीवारों पर चांदी से कलात्मक आकृतियां

मंदिर का दरबार 108 फीट ऊंचा और 108 फीट चौड़ा है। दीवारों पर 300 किलोग्राम चांदी से कलात्मक आकृतियां बनाई गई हैं। अग्रोहा धाम तीन भागों में विभाजित है। मध्य भाग में महालक्ष्मी, पश्चिमी भाग में मां सरस्वती और पूर्वी भाग महाराजा अग्रसेन को समर्पित है। मंदिर के पीछे 12 ज्योतिर्लिंग से निर्मित रामेश्वर धाम है।

माता की मूर्ति पर चढ़ा छतर।

माता की मूर्ति पर चढ़ा छतर।

प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे

मध्य में स्थित सरोवर को 81 नदियों के जल से पवित्र किया गया है। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। शरद पूर्णिमा, धनतेरस और दिवाली पर विशेष पूजा-अर्चना होती है। भक्त हर पूर्णिमा को मां को 56 भोग लगाते हैं। नवरात्र में मां का विशेष श्रृंगार किया जाता है और हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।