![]()
बैठक के बाद जानकारी देते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज व अन्य।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर ट्रेजरी पर संकट गहरा गया है। शिमला जिले के रामपुर में भाजपा मंडल नन खड़ी की बैठक में पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ट्रेजरी से भुगतान की सीमा 10 हजार रुपए तक सीमित क
.
कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
सरकार की इस व्यवस्था से हर कोई परेशान है। उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई। बैठक में भाजपा नेता कौल सिंह ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों का परिचय भी कराया गया। भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
हल करने का किया आग्रह
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ चुनाव के समय सक्रिय होने वाली पार्टी नहीं है। पार्टी पूरे साल जनता के मुद्दों को उठाती है। बैठक में भाजपा मंडलाध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान समेत सभी पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने सभी पदाधिकारियों से अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और उन्हें हल करने का आग्रह किया।












