Himachal Temple Chaitra Navratri Devotee Update Shri Nayana Devi Ji Jwalaji Chintpurni Mata Bala Sundri | हिमाचल में नवरात्र पर उमड़ी भीड़: 5 दिन में 8.75 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; ज्वालाजी टैंपल 3.35 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 61 हजार वाहन आए – Shimla News

चैत्र नवरात्रि पर मंदिर में दर्शन के लिए लाइनों में खड़े श्रद्धालु

देवभूमि हिमाचल के मंदिरों में चैत्र नवरात्रों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रदेश के शक्तिपीठ और माता के दूसरे मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी लाइनें दर्शन को लगी हुई है। चैत्र नवरात्रि के पहले 5 दिन में 8 लाख 75 हजार श्रद्धालु दर्

.

पुलिस महानिदेशक के अनुसार, 30 मार्च से 3 अप्रैल तक पौने नौ लाख श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में शीश नवाया है। 3 अप्रैल को 1 लाख 24 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में हाजिरी भरी है। सबसे ज्यादा श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और दिल्ली से आ रहे हैं।

शिमला के कालीबाड़ी में पश्चिम बंगाल से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु

शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु

ज्वालाजी मंदिर में 3.35 लाख श्रद्धालु पहुंचे

इस बार सबसे ज्यादा श्रद्धालु ज्वालाजी मंदिर में पहुंच रहे है। यहां पर पांच दिन में 3 लाख 34 हजार 708 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया है। इसी तरह सिरमौर जिला के माता बाला सुंदर मंदिर में भी 2 लाख 05 हजार 500 श्रद्धालु मां के अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना कर चुके हैं।

नयना देवी मंदिर में 1.59 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मशहूर शक्तिपीठ बिलासपुर के श्री नयना देवी मंदिर में 1 लाख 58 हजार 100 श्रद्धालु, कांगड़ा के ही चामुंडा देवी मंदिर में 45,000 श्रद्धालु, कांगड़ा के ब्रजेश्वरी मंदिर में 42,450 श्रद्धालु, ऊना के चिंतपूर्णी मंदिर में 64,500 श्रद्धालु और कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर में 25,150 श्रद्धालु माता टेक चुके हैं।

चैत्र नवरात्रि के लिए सजा माता चिंतपूर्णी का दरबार

चैत्र नवरात्रि के लिए सजा माता चिंतपूर्णी का दरबार

5 दिन में मंदिर परिसरों में 60997 वाहन पहुंचे

पुलिस के अनुसार, चैत्र नवरात्र के पहले पांच दिन में 7,406 भारी वाहन प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में पहुंचे हैं। इसी तरह 29,806 हल्के वाहन और 23,785 दोपहियां वाहनों में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे हैं। कुछ श्रद्धालु पैदल भी मंदिरों में आएं है। पुलिस ने सभी मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। सरकार ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चला रखी है।

रामनवमी पर कल उड़ेगी ज्यादा भीड़

वहीं प्रदेश के मंदिरों को नवरात्र के लिए आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है। राम नवमी पर कल रविवार होने की वजह से मंदिरों में ज्यादा भीड़ नजर आएगी।