Himachal Solan Nalagarh MP Manoj Tiwari Visit Bihar Day Program News Update | MP मनोज तिवारी पहुंचे नालागढ़: बिहार दिवस मनाया, बोले- हिमाचल ने बिहार के लोगों को रोजगार और सम्मान दिया – Nalagarh News

नालागढ़ में गाना गाते हुए मनोज तिवारी।

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में रविवार को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे। उन्होंने यहां बिहार दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। मनोज तिवारी ने बताया कि 22 से 30 मार्च तक बिहार के 35 नेता देश के अलग-अलग राज्यों में बिहार द

.

उन्होंने कहा कि हिमाचल ने बिहार के लोगों को रोजगार और सम्मान दिया है। इससे दोनों राज्यों के बीच रिश्ते मजबूत हुए हैं। तिवारी ने बिहार की प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में सुधार हुआ है। एयरपोर्ट की संख्या भी बढ़ी है। उन्होंने बिहारवासियों से सभी चुनावों में मतदान करने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब बना है। इसमें बिहार के मजदूरों का बड़ा योगदान है। ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार में बिहार का बजट हजारों करोड़ से बढ़कर लाखों करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर तिवारी ने कहा कि यह स्वास्थ्य का मुद्दा है, इसमें राजनीति नहीं की जानी चाहिए।