Himachal Pradesh Weather Update; Rain and snowfall Shimla Manali | हिमाचल में आज ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी: अन्य क्षेत्रों में साफ रहेगा मौसम; मार्च में नॉर्मल से 11 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे – Shimla News

शिमला के रिज पर टहलते हुए टूरिस्ट और लोकल

हिमाचल प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्का हिमपात हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा।

.

इन तीनों जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले तीन दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। 22 मार्च से प्रदेशभर में धूप खिलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में भी उछाल आएगा।

शिमला के रिज पर घूमते हुए टूरिस्ट

शिमला के रिज पर घूमते हुए टूरिस्ट

बीते 24 घंटे में तापमान 1.4 डिग्री बढ़ा

बीते 24 घंटे के दौरान भी तापमान में उछाल आया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24 घंटे में 1.4 डिग्री बढ़ा है। भुंतर के तापमान में सबसे ज्यादा 2.9 डिग्री का उछाल बीते 24 घंटे में दर्ज किया गया है।

मार्च में सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे

प्रदेश में इस बार मार्च महीने में सामान्य से 11 प्रतिशत ज्यादा बारिश-बर्फबारी हुई है। एक से 18 मार्च तक प्रदेश में 67.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 75.3 मिलीमीटर बादल बरस गए हैं। इस दौरान कुल्लू, मंडी और शिमला में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। अन्य 9 जिलों में नॉर्मल से कम बादल बरसे हैं।