Himachal Pradesh weather forecast; Light snowfall Kinnaur-Lahaul Spiti Shimla Manali Dharmshala | हिमाचल में रेड-अलर्ट की चेतावनी गलत निकली: किन्नौर-लाहौल स्पीति में हल्की बर्फबारी, भरमौर का तापमान एक दिन में 8.6 डिग्री गिरा, शिमला में हल्की बूंदाबांदी – Shimla News

किन्नौर जिला की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद ठंडा हुआ मौसम

हिमाचल में बीती रात को भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का रेड अलर्ट जारी गया था। मगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी गलत साबित हुई। वहीं किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर रात में ताजा व हल्का हिमपात जरूर हुआ। शिमला में सुबह के वक्त हल्की ब

.

प्रदेश के चार जिला चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही कुछेक स्थान पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अन्य स्थानों में सुबह 9 बजे के बाद मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा। वहीं रविवार दोपहर बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। कई जगह ओलावृष्टि से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

शिमला के मॉल रोड पर शाम के वक्त सुहावने मौसम का आनंद उठाते हुए टूरिस्ट

शिमला के मॉल रोड पर शाम के वक्त सुहावने मौसम का आनंद उठाते हुए टूरिस्ट

तापमान में भारी गिरावट

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24 घंटे में ही 3.8 डिग्री सेल्सियस गिरा है। कई शहरों में यह 9 डिग्री तक कम हुआ है। इसी तरह प्रदेश का अधिकतम तापमान नॉर्मल से -2.1 डिग्री कम हो गया है।

भरमौर का तापमान 24 घंटे में 8.6 डिग्री गिरा

चंबा के भरमौर का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 8.6 डिग्री कम होने के बाद 13.3 डिग्री रह गया है। रिकांगपियों का तापमान 5.0 डिग्री कम होने के बाद 15.6 डिग्री और सियोबाग का अधिकतम तापमान एक ही दिन में 7.9 डिग्री गिरने के बाद 18.1 डिग्री रह गया है।

आज से तापमान बढ़ना शुरू होगा

प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद गिरा है। प्रदेश में इससे मौसम सुहावना हो गया है। आज से मौसम साफ होने के बाद तापमान चढ़ना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन चार दिन में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री तक बढ़ेगा।