Himachal Pradesh weather forecast; Heavy rain hailstorm orange alert Shimla Manali | हिमाचल में भारी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट: 60KM रफ्तार से चलेगा तूफान, अधिकतम तापमान 7 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरेगा – Shimla News

शिमला के रिज पर सुहावने मौसम का आनंद उठाते हुए टूरिस्ट

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीती रात से बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में तूफान और ओलावृष्टि भी हुई है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट दे रखा है।

.

मौसम विभाग के अनुसार, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन, सिरमौर, मंडी और शिमला जिले में आज आधी रात तक भारी ओलावृष्टि हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने की भी चेतावनी दी गई है। इन जिलों में लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों को डरा दिया है, क्योंकि बुधवार रात को भी हिमाचल में तूफान ने तबाही मचाई है। प्रदेश में 50 से ज्यादा घरों की छत्ते एक ही रात में तूफान से उड़ गई थी। उस दिन भी हिमाचल के कई क्षेत्रों में 100 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से तूफान चला था। इससे प्रदेश में भारी तबाही हुई है।

शिमला के रिज पर सॉफ्टी का आनंद उठाते हुए टूरिस्ट

शिमला के रिज पर सॉफ्टी का आनंद उठाते हुए टूरिस्ट

इससे किसानों और बागवानों की चिंताएं भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो 20 और 21 अप्रैल को भी प्रदेश के कुछेक भागों में मौसम खराब रहेगा।

जाने कब जारी होता हैं ऑरेंज अलर्ट

बता दें कि जब भारी बारिश और ओलावृष्टि की कम संभावना हो तो यलो अलर्ट जारी किया जाता है। जब ज्यादा संभावना हो तो उस सूरत में ऑरेंज अलर्ट और डरावनी स्थिति में रेड अलर्ट जारी किया जाता है।

5 से 7 डिग्री गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आज और कल अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा।