himachal pradesh rampur 300 meter three lane highway bridge construction approved | रामपुर में बनेगा 300 मीटर लंबा हाईवे: एनएचए ने तैयार किया थ्री-लेन डिजाइन, 129 करोड़ रुपए की आएगी लागत, केंद्र सरकार को भेजा – Rampur (Shimla) News

रामपुर के झाकड़ी के ब्रौनी खड्ड।

शिमला जिले के रामपुर में ब्रौनी खड्ड क्षेत्र में एक नए पुल का निर्माण जल्द ही शुरू हो सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस पुल का नया डिजाइन केंद्र सरकार को भेज दिया है।

.

यह पुल 300 मीटर लंबा और 100 मीटर ऊंचा होगा। इसमें तीन लेन बनाई जाएंगी। पुल निर्माण के लिए 129 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। एनएच के मुख्य अभियंता ने डीपीआर को मंजूरी दे दी है।

जनवरी के अंत में विशेष टीम ने यहां सॉयल इंवेस्टिगेशन किया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई है। इस क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पिछले कई सालों से खराब है। भू-स्खलन और जमीन धंसने से सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है।

रामपुर के झाकड़ी के ब्रौनी खड्ड।

रामपुर के झाकड़ी के ब्रौनी खड्ड।

भारत-तिब्बत सीमा पर जाने वाला प्रमुख मार्ग

यह मार्ग भारत-तिब्बत सीमा, स्पीति और किन्नौर जाने के लिए प्रमुख है। खड्ड के दोनों तरफ करीब एक किलोमीटर का क्षेत्र पूरी तरह से खराब हो चुका है। प्राधिकरण पहले भी यहां क्रेट वॉल बनाने पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुका है।

एनएच रामपुर के अधिशासी अभियंता केएल सुमन के अनुसार, केंद्र की मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पुल से यात्रियों को राहत मिलेगी और दूरी भी एक किलोमीटर कम हो जाएगी। पहले भेजा गया डिजाइन केंद्र ने खारिज कर दिया था। अब नए दिशा-निर्देशों के अनुसार थ्री-लेन का डिजाइन तैयार किया गया है।