18 March 2025: Fact Recorder
हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही का संचालन करते हुए स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज सातवां दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई। सदन में आज सेब के इटली या दूसरे देशों से अवैध रूप से आयात किए जा रहे प्लांट का मुद्दा गरमाएगा।
ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने यह सवाल पूछा है। बागवानी मंत्री कुछ देर बाद सदन में इसका जवाब देंगे।
बता दें कि हिमाचल में बीते चार-पांच सालों से दौरान इटली से हर साल लाखों सेब के पौधे आयात किए जा रहे हैं। पोस्ट एंट्री क्वारैंटाइन रूल्स के तहत इंपोर्ट किए जाने वाले पौधे एक साल तक बागवानी विशेषज्ञ की देखरेख में रहने चाहिए।
मगर हिमाचल में अधिकांश इंपोर्टर सेब के पौधे सीधे इटली से लाकर बागीचों में लगा रहे हैं। इससे इन पौधों के साथ खतरनाक बीमारी आने का डर बना हुआ है। लिहाजा आज यह मुद्दा बागवानी क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर सदन में उठाएंगे।
आज से तीन दिन तक बजट पर चलेगी चर्चा
इसी तरह प्रश्नकाल के दौरान दूसरे विभागों से जुड़े सवाल भी पूछे जा रहे हैं। प्रश्नकाल के बाद जीरो ऑवर्ज में भी विधायक अपने अपने क्षेत्र के मुद्दे उठा सकेंगे। इसके बाद बजट पर चर्चा होगी। यह चर्चा तीन दिन चलेगी। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के अधिकांश विधायक बोलेंगे।
सत्तापक्ष-विपक्ष में देखने को मिल सकती है नोकझोंक
इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में नोकझोंक देखने को मिल सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने बीते कल ही बजट भाषण पूरा होने के बाद सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू पूरी तरह झूठ बोलते हैं।