हिमाचल में कड़ाके की ठंड, 13 जगहों पर पारा 5 डिग्री से नीचे; मैदानी इलाकों में पांच दिन कोहरे का अलर्ट

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, 13 जगहों पर पारा 5 डिग्री से नीचे; मैदानी इलाकों में पांच दिन कोहरे का अलर्ट

24 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Himachal Desk:  हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के बीच ठंड का असर तेज हो गया है। बीते 24 घंटों में ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि शिमला में भी पारा लुढ़ककर 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 13 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है, जिसमें कल्पा, कुकुमसेरी और ताबो जैसे इलाकों में पारा शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 और 30 दिसंबर को ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि 24 से 28 दिसंबर तक निचले पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में घने से बहुत घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात बन रहे हैं, जिससे जल स्रोतों और खेती पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।