लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य को बाबा बालकनाथ की प्रतिमा भेंट करते परमजीत
हिमाचल प्रदेश के बड़सर से कांग्रेस नेता परमजीत उर्फ मंत्री ने होली लॉज में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। लोक निर्माण मंत्री ने सभी समस्याओं के समाधा
.
मुलाकात के दौरान परमजीत ने मंत्री विक्रमादित्य को बाबा बालक नाथ की प्रतिमा भेंट की। साथ ही उन्होंने मंत्री को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में आने का निमंत्रण भी दिया। कांग्रेस के प्रति उनकी निष्ठा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब क्षेत्र में कांग्रेस का कोई निशान नहीं था, तब भी उनके घर पर कांग्रेस का झंडा लहराता था।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य के साथ परमजीत
परमजीत का होली लॉज से पुराना नाता
बता दें कि, परमजीत, जिन्हें डेंफा के नाम से भी जाना जाता है, लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। उनका होली लॉज से भी पुराना नाता रहा है। वे क्षेत्र में सड़कों और खेल मैदानों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
उनके घर पर एक बड़ा कांग्रेस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूरा मंत्रिमंडल शामिल हुआ था। दिवंगत मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से भी उनके परिवार का गहरा रिश्ता रहा है।












