Himachal News: Shimla MP Suresh Kashyap met PM Narinder Modi Delhi | प्रधानमंत्री मोदी से मिले सांसद सुरेश कश्यप: प्रधानमंत्री कार्यालय में की मुलाकात, MP की पत्नी व बेटा भी मौजूद रहा – Shimla News

शिमला से सांसद सुरेश कश्यप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हुए। इस दौरान MP की पत्नी व बेटा भी मौजूद रहा।

हिमाचल प्रदेश की शिमला लोकसभा सीट से सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह शिष्टाचार भेंट बताई जा रही है।

.

सुरेश कश्यप के साथ उनकी धर्मपत्नी रजनी कश्यप और बेटा विपुल कश्यप भी साथ मौजूद रहा। सुरेश कश्यप ने प्रधानमंत्री मोदी को शिरगुल देवता और माता रेणुका के स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) दिल्ली में मुलाकात की है।

इस दौरान सांसद ने हिमाचल के राजनीतिक हालात को लेकर भी प्रधानमंत्री से चर्चा की।

शिमला से MP सुरेश कश्यप अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिलते हुए और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए

शिमला से MP सुरेश कश्यप अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिलते हुए और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए

2 बार विधायक, 2 बार सांसद

बता दें कि सुरेश कश्यप शिमला सीट से दूसरी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। वह मूल रूप से सिरमौर जिला के रहने वाले हैं। इससे पहले वह पच्छाद विधानसभा से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं।

पहली बार वह 2012 में जीतकर विधानसभा पहुंचे, जबकि दूसरी बार 2017 में MLA बने। 2019 में भाजपा हाईकमान ने उन्हें शिमला सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया और पहली बार सांसद चुने गए। साल 2024 में पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया और दूसरी बार MP बने। वह प्रदेश के कप्तान भी रह चुके हैं।

सांसद सुरेश कश्यप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए

सांसद सुरेश कश्यप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए