Himachal News: Manikaran Gurudwara Tree Fell Vehicles Several People Died Kullu Update | मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास लैंडस्लाइड, 6 की मौत: कई लोगों के घायल होने की सूचना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी – Patlikuhal News

मणिकर्ण में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिरा पेड़, कई लोगों की मौत की आशंका।

हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थल मणिकर्ण गुरुद्वारे के पास आज दोपहर बाद एक बड़ा पेड़ सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत बताई जा रही है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

.

इस हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पेड़ अचानक गिर गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों की संख्या और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

हम लगातार खबर अपडेट कर रहे हैं….