Himachal News: Bridge collapsed Mangalore Kullu Rampur NH-305 | हिमाचल में NH-305 पर पुल टूटा: बंजार-तीर्थन घाटी समेत कई क्षेत्रों का संपर्क कटा, टूरिस्ट फंसे, बेली ब्रिज लगाकर खोलने की योजना – Patlikuhal News

कुल्लू-रामपुर एनएच 305 पर मंगलौर में टूटा पुल।

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले को और शिमला के रामपुर को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-305 कुल्लू-रामपुर वाहनों के लिए पूरी तरह बंद हो गया है। इस हाईवे पर मंगलौर में बना पुल बीती रात तीन बजे क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी चपेट में एक सीमेंट से लदा ट्रक भी आ गया

.

सूचना के अनुसार, कुल्लू-रामपुर मार्ग पर बीती रात तीन बजे जब सीमेंट से लदा ट्रक पुल से गुजर रहा था तो उस दौरान पुल टूट गया। ट्रक ड्राइवर को गंभीर चोट जरूर आई हैं। अच्छी बात यह है कि ड्राइवर की जान बच गई है। पुल टूटने के बाद बड़ी संख्या में टूरिस्ट भी औट-लुहरी के बीच फंस गए हैं।

नेशनल हाईवे-305 पर टूटा पुल

नेशनल हाईवे-305 पर टूटा पुल

वहीं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जल्द बेली ब्रिज बनाने का दावा किया है। वह खुद कुछ देर में मौके पर पहुंचने वाले है। बेली ब्रिज बनने में भी दो से तीन दिन लग सकते है। तब तक इन क्षेत्रों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

पुल टूटने के बाद बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। यह पुल तीर्थन नदी के सहायक नाले पर बना था और मंडी और कुल्लू जिले की सीमा को जोड़ता था।

पुल टूटने के बाद एक महिला को नदी पार करते हुए कुछ लोग

पुल टूटने के बाद एक महिला को नदी पार करते हुए कुछ लोग

70 के दशक में बना था पुल

सैंज-लुहरी हाईवे पर यह पुल 70 के दशक का बना बताया जा रहा है। कई सालों से इसकी स्थिति जर्जर बनी हुई थी। स्थानीय लोग कई बार इसकी मरम्मत की मांग कर चुके थे। मगर इसे नजरअंदाज किया गया।

पुल टूटने के बाद प्रशासन की टीम सुबह से मौके पर मौजूद है। वैकल्पिक सड़क न होने से स्थानीय लोग नदी में उतरकर पार कर रहे हैं।

इन क्षेत्रों का कटा संपर्क

पुल टूटने के बाद कुल्लू के बंजार क्षेत्र, तीर्थन घाटी, आनी क्षेत्र, शिमला के रामपुर और किन्नौर का संपर्क कट गया है। मंडी के गाड़ागुसैनी क्षेत्र से भी संपर्क टूट गया है।

पुल टूटने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक

पुल टूटने के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक

कुल्लू-रामपुर एनएच पर क्षतिग्रस्त पुल

कुल्लू-रामपुर एनएच पर क्षतिग्रस्त पुल

कुल्लू-रामपुर एनएच 305 पर बीती रात को टूटा पुल

कुल्लू-रामपुर एनएच 305 पर बीती रात को टूटा पुल

कुल्लू-रामपुर एनएच 305 पर बीती रात को टूटा पुल

कुल्लू-रामपुर एनएच 305 पर बीती रात को टूटा पुल

कुल्लू-रामपुर एनएच 305 पर बीती रात को टूटा पुल

कुल्लू-रामपुर एनएच 305 पर बीती रात को टूटा पुल