Himachal News: body newborn found Pandoh Mandi | मंडी के पंडोह में नवजात का शव बरामद: सड़क किनारे मिला क्षत-विक्षत हालत में मिला, कुछ अंग गायब, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी के पंडोह में नवजात बच्चे का शव बरामद

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में मां की ममता एक बार फिर शर्मसार हुई है। मंडी की पंडोह पुलिस चौकी क्षेत्र के टिकरी नाला में एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत हालत में शव मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

.

स्थानीय लोगों ने आज सुबह के वक्त सड़क किनारे नवजात का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पंडोह के टिकरी नाला में मिला नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव

पंडोह के टिकरी नाला में मिला नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव

नवजात बच्चे के कुछ अंग भी गायब

जांच में पता चला कि नवजात के कुछ अंग भी गायब हैं। ऐसा माना जा रहा है कि रात में जानवरों ने इन अंगों को खा लिया होगा। यह भी संभावना जताई जा रही है कि नवजात को कहीं और फेंका गया था और कोई जानवर उसे यहां ले आया।

फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया

मंडी की एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है। साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। यह पता लगाने की कोशिश जारी है कि आखिर ये नवजात किसने फेंका।