नेशनल ग्रेवलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ अभ्युदय सिंह चंदेल
हिमाचल में शिमला जिला के चौपाल के अभ्युदय सिंह चंदेल ने नेशनल ग्रेवलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। अभ्युदय सिंह चंदेल रामपुर के डीपीएस स्कूल का छात्र है।
.
नेशनल ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप 12 से 15 अप्रैल तक शिमला में आयोजित की गई। फाइनल मुकाबले में अभ्युदय सिंह चंदेल ने हरियाणा के प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें जूनियर वर्ग में बेस्ट प्लेयर का खिताब भी मिला।

नेशनल ग्रेवलिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले अभ्युदय
चौपाल के बोधना गांव का रहने वाला है अभ्युदय
अभ्युदय चंदेल चौपाल के बोधना गांव का रहने वाला है। वह अभी 9वीं कक्षा का छात्र हैं। महज 14 वर्ष की उम्र में यह उनका नेशनल लेवल पर दसवां स्वर्ण पदक है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटा अभ्युदय
अभ्युदय अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटा हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
