लाहौल घाटी के सिस्सू में सेनाओं के जवान।
हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के सिस्सू में 23 मार्च को होने वाली स्नो मैराथन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस अनूठी मैराथन में भारतीय वायु सेना, थल सेना और आईटीबीपी के जवान हिस्सा लेंगे। वर्तमान में हाई एल्टिट्यूड ट्रेनर सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में वायु
.
दिल्ली, बैंगलुरु और हैदराबाद के वायु सैनिक शामिल
वायु सेना की 25 सदस्यीय टीम का नेतृत्व 25 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट नवराज सिंह बराड़ कर रहे हैं। इस टीम में दिल्ली, बैंगलुरु और हैदराबाद के वायु सैनिक शामिल हैं। टीम में सर्जेंट ओपी सरन भी हैं, जो जर्मनी में आयोजित 100 किलोमीटर की विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

स्नो मैराथन की प्रैक्टिस करते जवान।
हेत राम पिछले साल स्पीति मैराथन के चैंपियन
थल सेना की ओर से डोगरा स्काउट्स के नायक हेत राम 9 एथलीटों की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। हेत राम पिछले साल स्पीति मैराथन के चैंपियन रहे हैं। उन्होंने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान ढाका मैराथन और सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के दौरान इंटर मिलिट्री गेम्स में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
विभिन्न सीमा क्षेत्रों से दो-दो हिम वीर शामिल
आईटीबीपी की 10 सदस्यीय टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर तेन्जिन कर रहे हैं। टीम में देश के विभिन्न सीमा क्षेत्रों से दो-दो हिम वीर शामिल हैं। ये सभी जवान 18 हजार फीट की ऊंचाई पर सेवा दे चुके हैं और कठिन मौसम परिस्थितियों में काम करने के अनुभवी हैं।
प्रतिस्पर्धा करने के लिए 40 जवानों की टुकड़ी भेजी
स्नो मैराथन के इस संस्करण में कुमाऊं रेजिमेंट, लद्दाख स्काउट्स और अन्य रेजीमेंटों की भी मजबूत भागीदारी देखी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए 40 जवानों की टुकड़ी भेजी है। इसके अतिरिक्त, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की एक इकाई 70 आरसीसी, जो स्नो मैराथन को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, ने भी मैराथन में भाग लेने के लिए एक टीम को मैदान में उतारा है।

विशेष प्रशिक्षण में भाग लेते जवान।
नागरिक एथलीटों के बीच सौहार्द को बढ़ावा
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भी इस संस्करण में भाग ले रहा है, जिसका नेतृत्व कांगड़ा के सपरी प्रशिक्षण केंद्र के डीआईजी मुकेश कुमार कर रहे हैं।लाहौल और स्पीति के जिला प्रशासन द्वारा समर्थित इस आयोजन ने भारत को वर्ल्ड स्नो रनिंग सर्किट में शामिल कर दिया है। इवेंट के संस्थापक गौरव शिमर के अनुसार स्नो मैराथन लाहौल न केवल किसी की सहनशक्ति को चुनौती देता है, बल्कि रक्षा कर्मियों और नागरिक एथलीटों के बीच सौहार्द को भी बढ़ाता है।
आयोजन के दौरान फिटनेस की बातों का आदान-प्रदान करने, प्रशिक्षण तकनीकों को बढ़ाने और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है और ट्रांस-हिमालय के विंटर लैंडस्केप के लिए एकजुट करता है।












