‘जेलर 2’ में शाहरुख खान का धमाकेदार कैमियो! 5 दिन तक पुलिसवाले के रोल में दिखेंगे एक्शन

07 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywoood Desk:  साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म जेलर 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद में चल रही है और इसमें कई बड़े सितारों के कैमियो की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच खबर है कि बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान भी इस फिल्म में खास भूमिका निभाने वाले हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान ‘जेलर 2’ के लिए करीब 5 दिन का शूटिंग शेड्यूल देंगे, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आ सकते हैं। उनका यह रोल छोटा जरूर होगा, लेकिन काफी दमदार और दर्शकों के लिए सरप्राइज से भरपूर बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि ‘जेलर’ का पहला पार्ट साल 2023 में रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब इसके सीक्वल से भी मेकर्स को बड़ी उम्मीदें हैं।

फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार कर रहे हैं, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। वहीं, फिल्म को Sun Pictures प्रोड्यूस कर रही है।

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि शाहरुख खान हैदराबाद वाले मौजूदा शेड्यूल में शामिल होंगे या किसी अन्य शेड्यूल में शूटिंग करेंगे। लेकिन उनके कैमियो की खबर से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।