Himachal government IPS to Posting transfer Shimla JP SIngh Anjum Ara Gyaneshwar Singh | हिमाचल में 4 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर: अजय यादव को ADG क्राइम, ज्ञानेश्वर सिंह ADG-CID; जेपी सिंह को पुलिस ट्रेनिंग ADG बनाया – Shimla News

IPS अंजुम आरा को DIG (दक्षिण रेंज) शिमला लगाया

हिमाचल सरकार ने गुरुवार को 4 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर और तैनाती के आदेश जारी किए है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटें 1996 बैच के IPS एवं एडिश्नल डायरेक्ट जनरल (ADG) अजय कुमार यादव को ADG (क्राइम) लगाया है। अजय यादव लिटिगेशन और कंविक्शन के मामले भी

.

सेंटर डेपुटेशन से लौटें 1999 बैच के IPS ज्ञानेश्वर सिंह ADG (CID) लगाया है। ज्ञानेश्वर के चार्ज संभालने के बाद एसआर ओझा भारमुक्त हो जाएंगे। नियुक्ति का इंतजार कर रहे ADG एवं 2000 बैच के जेपी सिंह को ADG (सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण) लगाया है।

IPS जेपी सिंह को ADG (आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग) लगाया

IPS जेपी सिंह को ADG (आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग) लगाया

मुख्य सचिव ने आदेश किए जारी

नियुक्ति का इंतजार कर रही साल 2011 बैच की DIG अंजुम आरा को DIG (दक्षिण रेंज) शिमला लगाया है। अंजुम आरा को IG (दक्षिण रेंज) पोस्ट पर तैनाती दी गई है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए है।