Himachal Disaster Relief Fund| MP Rajni Patil Rajya Sabha | राज्यसभा में गूंजा हिमाचल की आपदा का मुद्दा: कांग्रेस प्रभारी बोलीं-10 हजार करोड़ मांगे, मिले सिर्फ 400 करोड़; सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार – Shimla News

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने राज्यसभा में उठाया हिमाचल में आई आपदा का मुद्दा।

हिमाचल प्रदेश में मानसून से हुई भारी तबाही के बाद प्रदेश को केंद्र से मिली मदद पर सवाल उठे हैं। राज्यसभा सांसद और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शुक्रवार को राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया।

.

पाटिल ने कहा कि 2023 में मानसून के दौरान हिमाचल में 500 से ज्यादा लोगों की जान गई। हजारों करोड़ की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। प्रदेश सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से 10 हजार करोड़ रुपए की मांग की थी। लेकिन केंद्र ने सिर्फ 400 करोड़ रुपए जारी किए।

सौतेला व्यवहार कर रही केंद्र सरकार- पाटिल

कांग्रेस प्रभारी ने कहा केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने हिमाचल के साथ भेदभाव किया है। पाटिल ने राज्यसभा में कहा कि आपदा के समय राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कई बार केंद्र के सामने यह मांग रख चुके हैं।

रजनी पाटिल ने सदन में वायनाड समेत अन्य राज्यों में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का भी जिक्र किया। उन्होंने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। गृह मंत्रालय से बाकी राशि जल्द जारी करने की मांग की।