12 अप्रैल, 2026 फैक्ट रिकॉर्डर
Himachal Desk: हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल 2026 को रिकांगपिओ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान सिविल सेवा अवार्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। हिमाचल गौरव पुरस्कार से प्रेम लाल गौतम, डॉ. ओपी शर्मा, डॉ. बृज शर्मा और स्नेह लता को सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रेरणा स्रोत सम्मान में चारू शर्मा, छौंजिन अंगमो सहित महिला कबड्डी खिलाड़ियों रितु नेगी, साक्षी शर्मा, पुष्पा, भवानी देवी और चंपा ठाकुर को सम्मान मिलेगा। सिविल सेवा अवार्ड के तहत अपूर्व देवगन, डॉ. निपुण जिंदल और समरीतिका नेगी को सम्मानित किया जाएगा। सभी पुरस्कार विजेताओं को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है और उनके ठहरने, भोजन व परिवहन की पूरी व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जाएगी, जिसे प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।













