Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu Ahmedabad Visit Delhi AICC CWC meeting Shimla | हिमाचल CM से 4 दिन नहीं मिल पाएंगे लोग: आज अहमदाबाद जा रहे सुक्खू; कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे, 10 अप्रैल तक लौटेंगे – Shimla News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अगले चार-पांच दिन प्रदेश की जनता से नहीं मिल पाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू आज पहले दिल्ली रवाना होंगे। यहां से दोपहर बाद अहमदाबाद के लिए जाएंगे, क्योंकि गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का महाधिवेशन होने जा रहा

.

अगले कल अहमदाबाद के शाहीबाग स्थित सरदार पटेल मेमोरियल में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की रखी गई है। परसों यानी 9 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का अधिवेशन बुलाया गया है।

कल होने वाली CWC में कांग्रेस संगठन की मजबूती को लेकर फैसले लिए जाएंगे और 9 अप्रैल के अधिवेशन में इन फैसलों को ग्रास रूट पर लागू करने के निर्देश पार्टी वर्कर को दिए जाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी अहमदाबाद जाएंगी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी अहमदाबाद जाएंगी

हिमाचल के ये नेता भी अहमदाबाद जाएंगे

हिमाचल से मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के अलावा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी अहमदाबाद जाएंगे और कांग्रेस के अधिवेशन में भाग लेंगे। इसी तरह कल होने वाली CWC में सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह शामिल होंगे।

हिमाचल में कांग्रेस संगठन को लेकर हो सकती है चर्चा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और कांग्रेस अध्यक्ष की इस दौरान हिमाचल में संगठन को लेकर शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग हो सकती है। प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान 5 महीने से संगठन नहीं बना पाया है। इसी तरह कैबिनेट में भी एक पद खाली पड़ा है। इन मसलों को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग में भी चर्चा हो सकती है।

चार-पांच दिन बाद मिल पाएंगे CM

जाहिर है कि प्रदेश की जनता चार पांच दिन तक मुख्यमंत्री सुक्खू से नहीं मिल पाएंगी। उन्हें अपने किसी भी काम के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू के शिमला लौटने का इंतजार करना होगा। संभव है कि 10 अप्रैल की शाम या फिर 11 अप्रैल की सुबह मुख्यमंत्री सुक्खू वापस शिमला लौटेंगे। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर सीएम का कार्यक्रम नहीं आया है।