Himachal CM Sukhu, Target BJP, Vimal Negi Death Case | Shimls News | शिमला में सीएम सुक्खू ने BJP को घेरा: बोले-विमल नेगी की मौत के मामले में कर रहे राजनीति, हर जांच के लिए तैयार – Shimla News

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले में राजनीतिकरण कर रही है।

.

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में ऐतिहासिक एलर्जली भवन के चरण-2 की आधारशिला रखी। परियोजना की अनुमानित लागत 19.72 करोड़ रुपए है और इसे अप्रैल, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना के तहत 6 मंजिल का भवन निर्मित किया जाएगा, जिसमें तीन मंजिल पार्किंग के लिए, दो मंजिलों में सचिवालय कार्यालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

भाजपा पर कसा तंज

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि सरकार विमल नेगी की मौत की हर प्रकार की जांच के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि मौत की परिस्थितियों की जांच जारी है और अब तक दो रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। सीएम सुक्खू ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जब सरकार की जानकारी के बिना उनके विधानसभा क्षेत्र में ED की छापेमारी करवाई जा सकती है, तो फिर इस मामले में CBI जांच क्यों नहीं करवाई जा रही।

पूर्व मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

उन्होंने भाजपा को पांच गुटों में बंटी बताया और कहा कि वह हर मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश को खराब आर्थिक स्थिति में छोड़ा। उनके कार्यकाल में 1 लाख करोड़ रुपए अधिक मिले, लेकिन कर्मचारियों का एरियर तक नहीं दिया गया।