Himachal BJP mega protest outside Vidhansabha Kangana Ranaut Shimla | हिमाचल विधानसभा के बाहर BJP का महाधरना: महामंत्री बोले- कांग्रेस सरकार के माफिया राज के खिलाफ प्रदर्शन, कंगना रनोट और अनुराग ठाकुर भी आएंगे – Shimla News

शिमला में प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता     (फाइल फोटो)

हिमाचल के बजट सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी आज विधानसभा के बाहर महा धरना देने जा रही है। बीजेपी का दावा है कि इसमें प्रदेशभर के 10 हजार पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके माध्यम से कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उठाया जाएगा।

.

भाजपा के प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि इस प्रदर्शन में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता भाग लेंगे।

बिहारी शर्मा ने कहा कि यह विशाल प्रदर्शन माफिया राज के खिलाफ है। उन्होंने कहा, माफिया राज प्रदेश के कण कण में बस चुका है। ट्रांसफर, कबाड़, नशा, शराब, ठेकेदार, जंगल, खनन, भू, जल जैसे खनन माफिया हिमाचल में हावी है। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार भी चरम पर पहुंच गया है। सभी सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार खुलकर हो रहा है।

शिमला में प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता (फाइल फोटो)

शिमला में प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता (फाइल फोटो)

झूठ बोलने में कांग्रेस सरकार पीएचडी: बिंदल

BJP के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि महाधरने के माध्यम से कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उठाया जाएगा। कहा, अगर झूठ बोलने में कोई सरकार पीएचडी है तो वह वर्तमान कांग्रेस सरकार है। छह गारंटियां पूरी नहीं की गई और बातें बड़ी-बड़ी की जा रही है।

उन्होंने कहा, सरकार का ढाई साल का कार्यकाल नाकामियों से भरा रहा है। बिंदल ने कहा, कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री के मित्रों की मौज है। आम जनता परेशान है। सुक्खू सरकार में हर कोई परेशान है और लोग ठगा महसूस कर रहे हैं।

झूठे वादे, झूठी बातों वाली कांग्रेस सरकार: जयराम

नेता प्रतिपक्ष जयराम ने कहा, झूठी कांग्रेस, झूठी घोषणा का नारा प्रदेश में चल रहा हैं। वर्तमान सरकार केवल मात्र झूठे वादे, झूठे बातों वाली सरकार बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ काफी सारे मुद्दे है।

उन्होंने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है। नशे एवं चिट्टे का परिचालन एक गंभीर मुद्दा बन गया है। विधानसभा में सरकार चर्चा पर गंभीर नहीं है। ट्रांसफर, वन, नशा, खनन और भू माफिया सक्रिय है। इन सबको सरकार का संरक्षण है।

दो महीने से 10 से ज्यादा मौत नशे से: जयराम

जयराम ने कहा, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया है। दो माह में 10 से ज्यादा मृत्यु नशे के ओवरडोज से हो गई है, सामाजिक सुरक्षा पेंशन कई महीनों से नहीं मिल रही। विधायक निधि भी नहीं मिल रही। हिमाचल में केवल मात्र झूठ का बोलबाला है और झूठे आश्वासन का बोलबाला है।

ये नेता रहेंगे उपस्थित

इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज और सांसद कंगना रनोट भी उपस्थित रहेंगी।