5/April/2025 Fact Recorder
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के नशा तस्करी से जुड़े मामले की जांच कर रही SIT मोहाली अदालत में पहुंची है। SIT ने अदालत में याचिका दायर करके उनके घर के सर्च वारंट मांगे हैं। दूसरी तरफ मजीठिया के वकीलों की तरफ से याचिका दायर कर एसआईटी द्वारा दर्ज अर्जी की कॉपी मांगी। मजीठिया के वकीलों ने साथ ही कोर्ट में पूछा है कि कौन सी जगह की तलाशी लेनी है, इस बारे में जानकारी दी जाए। हालांकि सरकार की तरफ से पेश हुए वकीलों ने इस एप्लिकेशन को गलत बताया है। वहीं, इस मामले में आज 5 अप्रैल को बहस होगी।मजीठिया के खिलाफ फेज- स्टेट क्राइम ब्रांच में दर्ज है। हालांकि बिक्रम सिंह मजीठिया ने पहले ही एक वीडियो जारी कर कहा था कि सरकार उनके खिलाफ नया केस दर्ज करने की तैयारी में है। ऐसे में उनके घरों की जांच के लिए सर्च वारंट लेगी। सारी तैयारी 2027 में होने वाले चुनाव से पहले उन्हें उलझाने की है। 2022 कांग्रेस सरकार ने दर्ज किया था केस यह मामला कांग्रेस सरकार के समय में साल 2022 में केस दर्ज किया गया। उस समय एसआई का कहना था कि भोला ड्रग्स मामले में छह से लेकर 10 तक एफआईआर दर्ज की है। उन एफआईआर में कोर्ट अपना फैसला सुना चुकी है। फैसला होने के बाद मजीठिया को नामजद करना संभव नहीं है। इसके बाद 2022 में कांग्रेस सरकार के समय में केस दर्ज हुआ था। उसके बाद वह जेल भी गए थे। पंजाब सरकार ने गठित की है 5वीं एसआईटी बिक्रम मजीठिया से जुड़े नशा तस्करी मामले की जांच कर रही SIT के प्रमुख को कुछ दिन पहले बदला गया था। अब AIG वरुण शर्मा को हेउ बनाया गया है। इससे पहले DIG एचएस भुल्लर SIT हेड रहे हैं। इसके अलावा 2 और अफसर बदले गए हैं। इसके अलावा, तरनतारन के SSP अभिमन्यु राणा और एसपी (एनआरआई), पटियाला, गुरबंस सिंह बैंस को SIT का सदस्य बनाया गया है। यह 5वीं बार है जब एसआईटी में बदलाव किया गया है। इससे पहले, एसआईटी का नेतृत्व हमेशा डीआईजी या उससे उच्च रैंक के अधिकारी करते थे। यह पहली बार है कि एसआईटी की कमान एआईजी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।










