कल ही मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र
चंडीगढ़, 04 सितम्बर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Haryana Desk: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दक्षिणी हरियाणा के किसानों के लिए क्षतिपूर्ति-पोर्टल खोलने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।
उन्होंने कल ही मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि इस बार प्रदेश में अत्यधिक वर्षा हुई है, जिसके कारण दक्षिणी हरियाणा के कई जिलों में चालू मानसून के मौसम में किसानों की कपास और बाजरा जैसी मुख्य फसलें पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी हैं। फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट अपलोड करने के लिए क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट देने हेतु क्षतिपूर्ति-पोर्टल खोलना आवश्यक है ताकि प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जा सके।
आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उनके अनुरोध को तुरंत मानते हुए अन्य जिलों की भांति महेंद्रगढ़ , भिवानी और सिरसा में भी किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने के निर्देश दे दिए और यह पोर्टल खोल दिया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे वास्तव में किसानों के सच्चे हितैषी हैं।













