“विधवा से की थी शादी, 7 दिन में ही बहनोई संग भागी पत्नी – पति पहुंचा थाने, बोला: ‘बहनोई भगा ले गया मेरी बीवी'”

30 जून 2025 फैक्टर रिकॉर्डर

National Desk: इटावा: बहनोई के साथ भागी पत्नी, पति ने किया इनाम का ऐलान                              उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति के 60 वर्षीय बहनोई के साथ फरार हो गई। इस घटना से आहत पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और दोनों को ढूंढने वाले को 10,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

घटना सैफई इलाके की है, जहां एक दिव्यांग व्यक्ति ने कुछ समय पहले एक विधवा महिला से विवाह किया था। पति ने बताया कि उसका बहनोई, जो पेशे से राजमिस्त्री है, गांव में काम करने के सिलसिले में अक्सर उनके घर आता-जाता था। एक सप्ताह तक वह घर में प्लास्टर का काम कर रहा था, उसी दौरान उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ गईं। मौका मिलते ही पत्नी बहनोई के साथ फरार हो गई।

पति ने बताया कि पत्नी घर से नगदी और जेवरात भी साथ ले गई है। उसका कहना है, “मेरा बहनोई शादीशुदा और बच्चों वाला है, फिर भी दोनों को कोई शर्म नहीं आई। मैं दोनों को ढूंढ रहा हूं, जो भी उनकी जानकारी देगा, उसे 10 हजार रुपये इनाम दूंगा।” पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों को खोजकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।