Mon, 20 Jan 2025: Fact Recorder
यमुनानगर। गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Ceremony) में शामिल होने के लिए यमुनानगर के प्रगतिशील किसान सुभाष कांबोज दिल्ली बुलाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दो बार मन की बात (Mann Ki Baat) में उनकी उपलब्धियों का उल्लेख किया है। 25 जनवरी से 28 जनवरी तक अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल। सुभाष कांबोज मधुमक्खी पालन का काम करते हैं।
- दो बार मन की बात में उपलब्धियां गिना चुके पीएम नरेन्द्र मोदी
- 25-28 जनवरी तक अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे सुभाष
खंड रादौर के गांव हाफिजपुर के मधुमक्खी पालक प्रगतिशील किसान सुभाष कांबोज को सरकार की और से दिल्ली में 26 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला।
इस दौरान कांबोज सरकार के चार दिन तक मेहमान होंगे। बता दें कि इससे पहले भी गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो बार मन की बात में उनकी उपलब्धियों को गिनाया है।
चार दिन अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भारत सरकार की और से उन्हें 4 दिन के लिए दिल्ली में आने के लिए निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार उनको 25 जनवरी को दिल्ली बुलाया है।