Haryana Weather and temperature change update, Strong winds, rain and thundershowers possibility | हरियाणा में आज चलेंगी तेज हवाएं: गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अनुमान, सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक पहुंचा पारा – Bhiwani News

हरियाणा में आज रात से चलेंगी हवाएं

हरियाणा में आज (बुधवार) रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके तहत तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज व चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना भी है। इसके बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा और मौसम साफ रहेगा।

मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद हरियाणा का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम का पूर्वानुमान चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कारण 16 अप्रैल को राज्य के मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है। जिससे 16 अप्रैल रात को राज्य में विशेषकर दक्षिण पश्चिमी व उत्तरी हरियाणा में मध्यम से तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन बाद में फिर से मौसम खुश्क संभावित। पश्चिमी हवाएं चलने से 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

15 अप्रैल को प्रदेश के जिलों का अधिकतम तापमान जिला — अधिकतम तापमान चंडीगढ़ — 35.9 डिग्री अंबाला — 36.4 डिग्री हिसार — 39.1 डिग्री करनाल — 36 डिग्री नारनौल — 38.6 डिग्री रोहतक — 38.5 डिग्री सिरसा — 39.4 एमएम चरखी दादरी–37.2 डिग्री फरीदाबाद — 37.3 डिग्री गुरुग्राम — 35.4 डिग्री जींद — 36.6 डिग्री महेंद्रगढ़ — 37.9 डिग्री पानीपत — 35.8 डिग्री सोनीपत — 35.7 डिग्री

24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे में बदले मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया में दर्ज किया गया। जहां 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा गिरावट महेंद्रगढ़ के अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की हुई। इसके बाद अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।