Haryana Tohana BJP Go to village-go to settlement campaign | Fatehabad News | फतेहाबाद में BJP का गांव चलो-बस्ती चलो अभियान शुरू: टोहाना में पूर्व मंत्री बबली ने की शुरुआत, झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संकेत – Tohana News

बीजेपी के पूर्व मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने गांव समैन से अभियान की शुरूआत की।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में भारतीय जनता पार्टी का ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने शक्ति केंद्र गांव समैन से इस अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा को बढ़ावा देना है। पूर्व मंत्री बबली ने गांववासियों से अपील की कि वे अपने गांवों और बस्तियों को स्वच्छ रखें। उन्होंने जल संरक्षण और वृक्षारोपण पर विशेष जोर दिया।

अभियान के तहत झाड़ू लगाते पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली।

अभियान के तहत झाड़ू लगाते पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली।

पूर्व मंत्री ने स्वच्छता अभियान में लगाई झाड़ू

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पूर्व मंत्री ने खुद भी झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। गांव समैन के लोगों ने इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पार्टी की योजना है कि यह अभियान अन्य गांवों और बस्तियों में भी चलाया जाएगा। इससे हरियाणा को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी।

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को 14 अप्रैल को हिसार में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण भी दिया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष परवीन गिल, डॉ. जगजीत, वीरेंद्र गिल समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।