Haryana sonipat Updates gangster neeraj bawana sharp shooter’s brother murder case Two accused Arrested Up shooter Village Brona Kharkhoda Division Murder Gangwari | सोनीपत गैंगस्टर नीरज बवाना शार्प शूटर के भाई हत्या मामला: गांव बरोणा के बृजेश की हुई थी 15 गोलियां मार कर हत्या; गैंगवार में हो चुके 4 मर्डर – Sonipat News

बृजेश की हत्या मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ़्तार किया है।

हरियाणा में सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र में कुख्यात बदमाश रवि उर्फ मुनिया के भाई बृजेश की हत्या मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ़्तार किया है। एक मुख्य शूटर रहा है और दूसरे आरोपी हथियार उपलब्ध करवाएं थे। उस दौरान करीब 15 राउंड फायर करके बृजेश की हत्

मामला क्या था

बरोणा गांव की रहने वाली महिला कमला ने उस दौरान शिकायत में बताया था कि उनका बेटा बृजेश (40) रात को टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर से कुछ ही दूर बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेरकर अंधाधुंध गोलियां चलाकर हत्या की गई थी। गोलियों की आवाज सुनकर जब लोग निकले तो बाइक सवार दोनों बदमाश फरार हो गए। महिला की शिकायत पर 16 सितंबर 2024 को थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया था। महिला के अनुसार, रवि उर्फ लम्बा, संदीप, सोनू, मामन व अन्य आरोपियों ने ब्रजेश को घेरकर गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में अब दो आरोपी अकील उर्फ फौजी और शान मोहम्मद उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है और दोनों को 7 दिन के रिमांड पर रखा गया है। वहीं मुख्य शूटर शान मोहम्मद उर्फ अमन को अकील ने हथियार उपलब्ध करवाएं थे।

जानकारी के मुताबिक रवि उर्फ लांबा राजेश बवाना गैंग से जुड़ा है और रवि उर्फ मुनिया नीरज बवाना गैंग का आदमी है। ये दोनों ही गैंग गांव में अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। गांव बरोणा में गैंगवारी में अब तक 4 लोगों की हत्या हो चुकी है। दोनों के परिवार के लोगों की गैंगवारी में हत्या हुई हैं।

दोनों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है

दोनों को कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया है

2017 से हो रहे मर्डर

  • वर्ष 2017 में मुनिया के भाई दिनेश की घर में घुसकर हत्या की गई और मां कमला को घायल किया गया।
  • वर्ष 2018 में खेत से लौट रहे रवि उर्फ लांबा के पिता अतर सिंह की हत्या की गई।
  • वर्ष 2018 में अतर सिंह की हत्या में गवाह बेटे जोगेंद्र की दिल्ली में गोली मारकर हत्या की गई। वह दिल्ली में टैक्सी चलाता था।
  • वर्ष 2024 में अब मुनिया के भाई बृजेश की हत्या की गई।

DTC कर्मी की भी हो चुकी हत्या

बरोणा गांव के रवि उर्फ मुनिया पर गांव के ही दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (DTC) के पूर्व इंस्पेक्टर कृष्ण की हत्या का भी आरोप है। इसमें सोनीपत का रामकरण गैंग भी नामजद हुआ था। तब कृष्ण के बेटे कुख्यात बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को सोनीपत कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी महेश ने गोली मार दी थी। हालांकि, अजय की जान बच गई थी। उसके कुछ देर बाद कृष्ण की हत्या की गई थी।

एसीपी राजपाल सिंह बोले

एसीपी राजपाल सिंह ने बताया कि सितंबर 2024 में गांव बरोणा के रहने वाले बृजेश की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। जिसकी जांच से सी आई ए -1 कर रही थी। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुख्य शूटर मोहम्मद उर्फ अमन और उसका साथी शूटर अखिल उर्फ़ फौजी दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है और मुख्य शूटर मोहम्मद उर्फ अमन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।