Haryana Power House Cable Short Circuit Fire | Faridabad News | फरीदाबाद में पावर हाउस के केबल में लगी आग: शॉर्ट सर्किट से हादसा; 7 इलाकों की बिजली गुल, डेढ़ घंटे बाद सप्लाई हुई बहाल – Ballabgarh News

केबल में शॉर्ट सर्किट होने से लगा आग।

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 3 स्थित पावर हाउस से निकलने वाली हाई वोल्टेज केबल में सोमवार शाम करीब 6 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने केबल और आसपास फैले कचरे को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके

घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के एसडीओ मनोज कुमार और सेक्टर 3 पुलिस चौकी इंचार्ज तुरंत मौके पर पहुंचे। एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पावर हाउस से 3A के सबस्टेशन के जरिए 4 से 5 इलाकों को बिजली सप्लाई की जा रही थी। इसी दौरान दूसरे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी मोटी केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे केबल में आग लग गई।

आग बुझाती दमकल विभाग की टीम।

आग बुझाती दमकल विभाग की टीम।

डेढ़ घंटे तक लाइट रही गुल

आग की सूचना मौके पर तैनात लाइनमैन ने तुरंत बिजली विभाग के कार्यालय और फायर ब्रिगेड को दी। दमकल विभाग की तत्परता के चलते आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारण बल्लभगढ़ मुख्य बाजार, चावला कॉलोनी, सेक्टर 3, सेक्टर 4, पटेल नगर की झुगियां, सेक्टर 8 और भगत सिंह कॉलोनी बी समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

आग बुझाने के बाद प्रभावित इलाकों में करीब डेढ़ घंटे बाद वैकल्पिक लाइन के जरिए बिजली सप्लाई बहाल की गई। एसडीओ ने बताया कि कुल 2-3 केबल आग की चपेट में आईं, लेकिन कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि जहां आग लगी थी, वहां कूड़े का ढेर पड़ा था, जिससे आग और अधिक फैल गई थी। सेक्टर 3 चौकी इंचार्ज ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।