Haryana Panchkula Drunk youth Scissor attack Murder Haryana Police | शराब पीकर युवकों में विवाद, एक ने कस्सी चलाई: 20 मिनट तक गर्दन में फंसी रही; गंभीर हालत में PGI रेफर, CCTV खंगल रही पुलिस – Haryana News

हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-19 में शराब के ठेके के पास सीईडी मोड़ के पास आपसी कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक पर कूड़ा उठाने वाली लोहे की कस्सी से हमला कर दिया। दोनों युवक शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच खुलेआम शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद दोनों

लोहे की कस्सी युवक के गले में ही फंस गई जिसके बाद युवक बीस मिनट तक सड़क पर ही तड़पता रहा। करीब 20 मिनट बाद पीसीआर मौके पर पहुंची जिसके बाद युवक को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। घायल युवक अभयपुर में मोबाइल की दुकान चलाता है।

घटना से जुड़े PHOTO…

घायल युवक को अस्पताल लेकर जाती पुलिस।

घायल युवक को अस्पताल लेकर जाती पुलिस।

घटना स्थल पर पड़े घायल के कपड़े।

घटना स्थल पर पड़े घायल के कपड़े।

मौके पर पड़ा खून।

मौके पर पड़ा खून।

घटना स्थल की जांच करता पुलिसकर्मी।

घटना स्थल की जांच करता पुलिसकर्मी।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग।

काफी देर तक चल रहा था विवाद

आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों शराब पी रहे थे और आपस में काफी देर से लड़ाई कर रहे थे। बहस ज्यादा होने के बाद एक युवक ने हमला कर दिया। घायल युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। बीस मिनट बाद पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी जगह पर आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है। पुलिस की गश्त नहीं होती। शराब के ठेके के पास लोग खुलेआम शराब पीते रहते हैं।