हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ में शनिवार को हुए बवाल के पीछे भंडारे में परोसी गई खिचड़ी का विवाद सामने आया है। इस खिचड़ी से बदबू आने पर कुछ ब्राह्मणों ने इसका विरोध किया और खाने से मना कर दिय
।
अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद….
रात के चावल की बनी थी खिचड़ी, ब्राह्मणों ने छोड़ा खाना यूपी से 1008 ब्राह्मणों को महायज्ञ में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उनकी रहने और खाने-पीने की व्यवस्था अलग-अलग धर्मशालाओं में की गई थी। शनिवार सुबह करीब 9 बजे जब ब्राह्मण सैनी समाज भवन में भंडारे में भोजन कर रहे थे, तब कुछ लोगों ने खिचड़ी से दुर्गंध आने की शिकायत की और खाना छोड़ दिया।
आरोप लगाया कि खिचड़ी रात के बचे चावल से बनाई गई है। आरोप है कि ब्राह्मणों द्वारा भोजन पर सवाल उठाने से भंडारे में मौजूद कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इससे माहौल गरम हो गया।
शिकायत करने गए ब्राह्मणों पर बाउंसरों का हमला, फायरिंग जब ब्राह्मण भोजन की गुणवत्ता की शिकायत लेकर आयोजकों के पास जा रहे थे, तभी मारपीट करने वालों ने बाउंसरों को मौके पर बुला लिया। दो गाड़ियों में पहुंचे बाउंसरों ने आते ही ब्राह्मणों को धमकाना और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
जब ब्राह्मणों ने इसका विरोध किया, तो बाउंसरों ने मारपीट की और फिर दो राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में यूपी के लखनऊ निवासी आशीष तिवारी को गोली लग गई।
तीन घंटे तक बवाल, सड़क जाम, पोस्टर फाड़े, पत्थरबाजी फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन ब्राह्मणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने केशव पार्क के सामने गुलजारी लाल नंद मार्ग पर जाम लगा दिया। वहां लगाए गए यज्ञ महोत्सव के पोस्टर फाड़ दिए। बाउंसरों पर पत्थरबाजी की। इसी दौरान एक और ब्राह्मण प्रिंस शुक्ला की छाती में पत्थर लग गया।
करीब तीन घंटे तक रोड जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह भीड़ को शांत कराया। साथ ही गोली लगने से घायल आशीष तिवारी और पत्थरबाजी में घायल प्रिंस शुक्ला को LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप, फेंकी गई खिचड़ी ब्राह्मणों ने आरोप लगाया कि बाउंसर कभी उनके साथ मारपीट कर देते थे। वे कहीं घूम रहे होते तो आते ही हाथ उठा देते थे। इस बारे में कई बार शिकायत भी की, मगर कोई एक्शन नहीं लिया गया। खराब भोजन को लेकर दो दिन पहले भी शिकायत हुई थी। उस पर आयोजकों ने कुछ नहीं किया।
उधर, महायज्ञ के आयोजक स्वामी हरिओम दास ने कहा कि कुछ षडयंत्रकारी यज्ञ को किसी भी तरह नष्ट करना चाहते है। भोजन की शिकायत कुछ चंद लोगों ने की। यदि भोजन खराब होता तो 700-800 लोग आए थे, वे भी शिकायत करते। वहीं, विवाद बढ़ने पर नाश्ते के लिए बनी खिचड़ी को फेंक दिया गया।


अस्पताल में घायल आशीष तिवारी का बयान लेते पुलिस अधिकारी।
दो अज्ञात आरोपियों पर FIR, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे DSP हेडक्वार्टर सुनील कुमार ने बताया कि आशीष तिवारी के बयान के आधार पर दो अज्ञात लोगों पर आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच CIA-1 और CIA-2 की टीमें कर रही हैं। थाना कृष्णा गेट के SHO जगदीश टामक ने बताया कि महायज्ञ के लिए 40 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। रात के समय 9 कर्मी तैनात रहते थे और दिन में 31 कर्मी यज्ञशाला में तैनात रहते थे। जिस वक्त ब्राह्मणों ने हंगामा शुरू किया, उस वक्त वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास शुरू कर दिया था।

अस्पताल में घायल आशीष तिवारी का हाल जाते पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा।
पूर्व राज्यमंत्री बोले- घायलों का पूरा खर्चा उठाएंगे शनिवार की शाम को पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अस्पताल में घायलों से हाल जाना। उन्होंने सैनी समाज धर्मशाला मेंं में श्रद्धालुओं के लिए बने भोजन की गुणवत्ता को किया चेक किया। कहा कि इस मामले मे जो भी लोग घायल हुए है, उनके इलाज का पूरा खर्च वे उठाएंगे। यह भी बताया कि केशव पार्क में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 1008 कुंडीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ जारी रहेगा।












