Haryana karnal Woman’s gold jewellery stolen case update news, Suspecting the e-rickshaw driver and his companion, he committed the crime by making them his passenger, | करनाल में महिला के सोने के आभूषण चोरी: ई-रिक्शा चालक और साथी पर शक, सवारी बनाकर दिया वारदात को अंजाम – Karnal News

हरियाणा में करनाल के सेक्टर-9 चौक पर एक महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार, वह जिम से लौटते समय ई-रिक्शा में बैठी थी, जिसमें पहले से ही कुछ सवारियां थीं। चालक ने उसे सेक्टर-12 तक छोड़ने की बात कही थी, लेकिन सेक्टर-9 पर ही उतार दि

सुबह जिम से निकली महिला, ई-रिक्शा में बैठी

करनाल के सैनी कालोनी की इंद्रजीत कौर ने बताया कि वह आज सुबह 8:45 बजे सरा जिम से बाहर निकलीं। करीब 10:00 बजे उन्होंने सड़क से एक लाल रंग का ई-रिक्शा लिया, जिसमें पहले से ही एक महिला गठरी लेकर बैठी थी। रिक्शा में दो अन्य सवारियां भी थीं, और चालक के पास एक युवक बैठा था।

ड्राइवर ने युवक को पीछे बैठाया, फिर अचानक सेक्टर-9 पर उतारा

​​​​​​​इंद्रजीत कौर के अनुसार, कुछ दूर जाने के बाद ई-रिक्शा चालक ने कहा कि आगे बैठे युवक की टांग खराब है, इसलिए उसे पीछे बिठा लिया जाए। महिला ने सहमति जताई, और युवक पीछे बैठ गया। थोड़ी दूरी तय करने के बाद, सेक्टर-9 चौक पर महिला को उतार दिया गया, जबकि उसने रिक्शा सेक्टर-12 तक के लिए लिया था।

करनाल सेक्टर 32,33 थाना की फोटो।

करनाल सेक्टर 32,33 थाना की फोटो।

उतरने के बाद पता चला कि हाथ से गायब थी चूड़ी

​​​​​​​जब महिला ई-रिक्शा से उतरी, तो उसने पाया कि उसके बाएं हाथ में पहनी दो सोने की चूडिय़ां गायब थी। चोरी हुई चूड़ी लगभग 8 तोले की थी। महिला ने रिक्शा चालक और उसके साथी पर शक जताया, क्योंकि उन्होंने बिना किराया लिए ही उसे उतार दिया था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

​​​​​​​महिला ने तुरंत सेक्टर-9 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-32-33 में एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि मामला धोखाधड़ी और चोरी से जुड़ा हुआ है। मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जाएंगे, ताकि आरोपियों का कुछ सुराग लग सके।