Haryana karnal Union minister reached Gharaunda update news, Stayed in the rest house for an hour, | करनाल के घरौंडा पहुंचे केंद्रीय मंत्री: एक घंटा रहे रेस्ट हाउस में, देर रात को जिला अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष से की संगठन पर चर्चा – Karnal News

करनाल पहुंचने पर पूर्व सीएम मनोहर लाल का स्वागत करते जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर।

शुक्रवार की देर रात को केंद्रीय मंत्री एवं करनाल से सांसद मनोहर लाल खट्टर अचानक घरौंडा रेस्ट हाउस पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कविंद्र राणा भी मौजूद रहे। करनाल भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर ने रेस्ट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत

संगठन को मजबूत करने पर दी प्रेरणा

रेस्ट हाउस पर हुई मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर और मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी को संगठनात्मक कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने भाजपा संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा भी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से ही संगठन मजबूत होता है।

देर रात घरौंडा रेस्ट हाउस में पहुंचने पर पूर्व सीएम मनोहर लाल से मिलते कार्यकर्ता।

देर रात घरौंडा रेस्ट हाउस में पहुंचने पर पूर्व सीएम मनोहर लाल से मिलते कार्यकर्ता।

पहले किसी अन्य वाहन में निकले, फिर लौटे वापस

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर देर रात करीब साढ़े 9 रेस्ट हाउस पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद वे किसी अन्य वाहन में बैठकर वहां से निकल गए, जबकि उनका सुरक्षा काफिला वहीं पर रुका रहा। करीब 25 मिनट बाद वे दोबारा रेस्ट हाउस लौटे। लौटने के बाद उन्होंने रेस्ट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, कविंद्र राणा व अन्य पार्टी नेताओं के साथ बातचीत की।

करीब एक घंटा रहा रेस्ट हाउस में रुकना, फिर रवाना हुए

​​​​​​​रेस्ट हाउस में वापसी के बाद मनोहर लाल खट्टर करीब एक घंटे तक मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा संगठन से जुड़ी कई अहम बातों पर चर्चा हुई। बातचीत के बाद वे रात को ही वो रेस्ट हाउस से दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। उनके इस अचानक दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा।